Fraudulent Woman Scams Villagers in Bijnor by Exchanging Old Utensils and Jewelry मुनाफे की स्कीम बता महिला ने ग्रामीणों से हड़पे जेवर, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsFraudulent Woman Scams Villagers in Bijnor by Exchanging Old Utensils and Jewelry

मुनाफे की स्कीम बता महिला ने ग्रामीणों से हड़पे जेवर

Lucknow News - सरोजनीनगर, संवाददाता बिजनौर माती गांव पहुंच कर एक महिला ने ग्रामीणों से सम्पर्क किया।

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 6 May 2025 10:02 PM
share Share
Follow Us on
मुनाफे की स्कीम बता महिला ने ग्रामीणों से हड़पे जेवर

सरोजनीनगर, संवाददाता बिजनौर माती गांव पहुंच कर एक महिला ने ग्रामीणों से सम्पर्क किया। टूटे हुए बर्तन के बदले नए बर्तन दिए जाने की स्कीम बताई। भरोसा हासिल करने के लिए आरोपित ने कई लोगों के टूटे हुए बर्तन लेने के बाद उन्हें नया सामान भी दिया। जिसके चलते महिला पर ग्रामीणों को भरोसा हुआ। इसका फायदा उठाते हुए महिला ने पुरान के बदले नए जेवर देने की बात कही और करीब 12 महिलाओं के जेवर हड़प कर चलती बनी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। दो बार सामान लौटाने पर बढ़ा भरोसा माती गांव निवासी मंजू देवी के मुताबिक कुछ वक्त पूर्व एक महिला गांव में आई थी।

जिसने पुरान बर्तन के बदले नए बर्तन दिए। इसके बाद कुछ लोगों से पुराने गहने लेकर नए लॉकेट भी दिए गए। दो बार सामान बदले जाने पर महिलाओं का विश्वास बढ़ गया। ग्रामीणों ने परिचितों को भी इस स्कीम के बारे में बताया। देखते ही देखते कई लोग स्कीम का फायदा उठाने के लिए महिला से सम्पर्क करने लगे। जिसका फायदा उठाते हुए आरोपित ने मंजू देवी के अलावा अंजू देवी से मंगल सूत्र, पायल, रामदुलारी से पायल, सोने के टप्स और मंगल सूत्र के अलावा कुसुमा, भावना, काजल, राधा, अन्नू, कमलेश, संजू, मीरा, सुखरानी व पूजा सहित एक दर्जन से अधिक महिलाओं से भी उनके जेवर व बर्तन ले लिए। आरोपित ने मंगलवार को आने के लिए कहा था। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी आरोपित महिला नहीं पहुंची। जिसके बाद पीड़ितों ने माती चौकी पहुंच कर शिकायत की। सीसी फुटेज में नजर आई संदिग्ध महिला एसआई अभिराम शुक्ल ने बताया कि सीसी कैमरों की जांच करने पर एक महिला नजर आई है। जो साड़ी पहने हुए है। उसके पास एक ट्राली बैग भी है। फुटेज की मदद से आरोपित की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।