स्टार्टअप शुरू कर खुद को स्वावलंबी बनाएं छात्राएं
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। नवयुग कन्या महाविद्यालय की हाइजीन एंड सैनिटेशन सेल की ओर से नवकेयर

लखनऊ, संवाददाता। नवयुग कन्या महाविद्यालय की हाइजीन एंड सैनिटेशन सेल की ओर से नवकेयर सप्तदिवसीय सैनिटरी नैपकिन निर्माण कार्यशाला के प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उप्र. राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता पर बात की। उन्होंने सरकार की ओर से महिलाओं की सहायता के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। महिला आयोग की भूमिका को स्पष्ट करते हुए व्हाट्सएप नंबर 6306511708 साझा किया, जिसके माध्यम से महिलाएं अपनी बात रख सकती हैं।
प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने की संभावना पर विचार रखे। इस दौरान छात्रा कोमल शर्मा, महिमा सिंह, शताक्षी त्रिवेदी ने कहा कि यह पहल न केवल स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दे रही है बल्कि छात्राओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सशक्त बना रही है। प्रो. ऋचा शुक्ला, प्रो. शर्मिता नंदी, प्रो. मंजुला यादव, डॉ. श्वेता उपाध्याय, डॉ. अंकिता पांडेय, डॉ नेहा यादव, नेहा पांडेय, अलका सिंह, डॉ. क्षितिज शुक्ला समेत कई शिक्षिकाएं शामिल हुईं। संचालन समिति की संयोजक डॉ. सुनीता सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।