17-Year-Old Girl s Body Found in Suspicious Circumstances Behind Lover s House in Bargadwa प्रेमी के घर के पीछे संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी का मिला शव, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj News17-Year-Old Girl s Body Found in Suspicious Circumstances Behind Lover s House in Bargadwa

प्रेमी के घर के पीछे संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी का मिला शव

Maharajganj News - बरगदवा क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव उसके प्रेमी के घर के पीछे संदिग्ध परिस्थिति में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी का प्रेम संबंध था, लेकिन उसके प्रेमी की...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 19 Aug 2024 01:59 AM
share Share
Follow Us on
प्रेमी के घर के पीछे संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी का मिला शव

बरगदवा, हिन्दुस्तान संवाद। बरगदवा क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी का शव उसके प्रेमी के घर के पीछे संदिग्ध परिस्थिति में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना प्रेम संबंध से जुड़ता नजर आ रहा है। किशोरी गांव के ही एक युवक के सम्पर्क में थी। युवक सऊदी अरब कमाने चला गया। विदेश जाने के बाद भी वह किशोरी से ही शादी करने की बात कर रहा था। पिछले ईद में वह घर आया। अब युवक की शादी परिजनों ने कहीं और तय कर दी। इस बात को लेकर शनिवार को किशोरी के परिजन थाने में तहरीर दिए थे।

पुलिस दोनों पक्ष को बुलाई थी। रविवार की सुबह दोनों पक्ष को बुलाया गया। ग्रामीणों ने आपसी पंचायत के बाद किशोरी को उसके प्रेमी के घर भेज दिया। आरोप है कि शनिवार की रात में प्रेमी के परिजनों ने किशोरी के साथ मारपीट की। उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। आरोप यह भी है कि गला दबाकर किशोरी की हत्या के बाद उसके शव को अपने घर के पीछे फेंक दिया गया।

किशोरी के गले में दुपट्टा लपटा था। जहां किशोरी का शव मिला वहां ना तो कोई पेड़ है और ना ही कोई ऐसा स्थान है, जहां फांसी लगाई जा सके। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।