दो माह के लिए दीवानी न्यायालय के समय में हुआ परिवर्तन
Mau News - मऊ में उच्च न्यायालय के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार ने सिविल कोर्ट के समय में बदलाव किया है। मई-जून के लिए कोर्ट का समय सुबह 6:30 से 1:30 बजे तक रहेगा। जुलाई से समय पूर्ववत होगा। बार...

मऊ। उच्च न्यायालय द्वारा जारी पूर्व निर्देश व सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के प्रस्ताव पर प्रचंड गर्मी को देखते हुए जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार ने सिविल कोर्ट के न्यायालय और कार्यालय के समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया। जनपद न्यायाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत सिविल कोर्ट के कार्यालय का समय मई-जून दो माह सुबह 6.30 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तथा न्यायालय का समय 7 बजे से 1 बजे व लंच का समय 10.30 से 11 बजे तक का रहेगा। जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार शाही ने बताया कि जुलाई माह से कचहरी का समय पूर्ववत रहेगा। सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष दारोगा सिंह और महामंत्री अजय कुमार सिंह ने बार के प्रस्ताव पर कचहरी मार्निंग करने पर आभार प्रकट किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।