Woman Alleges Misconduct by Dentist and Associates Over Tooth Pain दांत दर्द लेकर पहुंची महिला से हाथापाई, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsWoman Alleges Misconduct by Dentist and Associates Over Tooth Pain

दांत दर्द लेकर पहुंची महिला से हाथापाई

Meerut News - लोहिया नगर में एक महिला ने दांत दर्द के इलाज के लिए चिकित्सक के पास जाने के बाद अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला ने चिकित्सक और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच चल रही है।

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 10 April 2025 06:44 AM
share Share
Follow Us on
दांत दर्द लेकर पहुंची महिला से हाथापाई

लोहिया नगर थाना क्षेत्र में दांत दर्द लेकर एक डाक्टर के यहां पहुंची महिला से अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला ने तहरीर देकर चिकित्सक व उसके सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग की है। लोहिया नगर इलाके की रहने वाली महिला के काफी समय से दांतों में दर्द हो रहा था। कुछ दिन पहले महिला शास्त्रीनगर रोड स्थित एक चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुंची और दांत दिखाया। महिला चिकित्सक ने उस महिला के दांत का उपचार किया और घर भेज दिया। कुछ दिन बाद महिला के दांतों में फिर से दर्द शुरु हो गया। वह दोबारा उसी महिला चिकित्सक के यहां पहुंची और शिकायत की। आरोप है कि महिला चिकित्सक व उसके दो सहयोगियों ने महिला से हाथापाई कर दी। पीड़िता शिकायत लेकर चौकी आ गई। कुछ देर बाद महिला चिकित्सक व उसके सहयोग भी चौकी पहुंच गए और पुलिस के सामने ही दोबारा अभद्रता कर दी। पीड़िता तहरीर देकर चली गई। एसएचओ विष्णु कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।