डिप्टी सीएम के जन्मदिन पर काटा केक, बांटा शरबत
Prayagraj News - प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर महापौर गणेश केसरवानी ने शरबत वितरण किया और केक काटकर दीर्घायु की कामना की। दिव्यांग बच्चों के बीच लड्डू वितरित करने और अन्य कार्यक्रमों का...

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर बुधवार को महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में मीरापुर सब्जी मंडी चौराहे पर शरबत वितरण किया गया। महापौर ने केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर को केक खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद गिरी शंकर प्रभाकर और संचालन राजेश केसरवानी ने किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में अशोक नगर में दिव्यांग बच्चों के बीच लड्डू वितरित कर डिप्टी सीएम का जन्मदिन मनाया गया। सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। पद्मश्री श्याम बिहारी अग्रवाल ने केक काटकर डिप्टी सीएम का जन्मदिन मनाया।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय सह संयोजक आशुतोष पांडेय ने हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के साथ केक काटकर डिप्टी सीएम का जन्मदिन मनाया। महानगर के सभी 15 मंडलों में जन्मदिन मनाया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।