UP Rain: तेज हवाएं और बारिश ने राहत, 16 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम मिजाज
कानपुर में शनिवार देर रात तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हुई हल्की से मध्यम बारिश ने राहत दी। शहर के ज्यादातर हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। सुबह भी ऐसे झोके चले लेकिन बादल जल्द ही उड़ गए। हालांकि 16 अप्रैल से फिर मौसम बदलेगा।

शनिवार देर रात तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हुई हल्की से मध्यम बारिश ने कानपुर को राहत दी। शहर के ज्यादातर हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। सुबह भी ऐसे झोके चले लेकिन बादल जल्द ही उड़ गए। इसका असर दिन में भी रहा। पारा तेजी से नहीं चढ़ सका। बदली होने से रात का पारा 1.0 डिग्री बढ़ा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसमी चक्रों के कारण गिरे तापमान के बाद एक बार फिर जल्द गर्मी से राहत मिल सकती है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल को संभावित है। इससे पहले 48 घंटे की गर्मी के बाद एक-दो दिन फिर राहत मिल सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा तो जो सामान्य से कम है। 15 अप्रैल से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 9 अप्रैल को आए पश्चिमी विक्षोभ और अन्य मौसमी सिस्टमों के कारण प्रदेश में मौसम सामान्य हो गया था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान कम हो गए जो अब तक बने हुए हैं। रविवार को अधिकतम पारा 34.8 से 35 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 20.8 से 21.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से 02.2 डिग्री अधिक है।
हवा की रफ्तार 20-25 किमी प्रति घंटा बनी रही। दिन में भी तेज हवा चली लेकिन लगातार नहीं। हवा की रफ्तार इस सप्ताह 50 से 55 किमी प्रति घंटा तक हो चुकी है। अभी बीच-बीच हवा की गति बढ़ती-घटती रहेगी। नमी का प्रतिशत भी बना रहेगा। हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी होने के कारण बादलों की आवाजाही चलती रहेगी।
अब नया पश्चिमी विक्षोभ 16 अप्रैल को संभावित है। यह विक्षोभ पाकिस्तान की ओर से आएगा। अफगानिस्तान और पाकिस्तान की ओर से लगातार आ रहे विक्षोभों का यह क्रम यदि लगातार चलता रहा तो अप्रैल माह में गर्मी से काफी राहत मिल सकती है। फिलहाल 16 को संभावित विक्षोभ भी सशक्त माना जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि विक्षोभों का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। अन्य मौसमी सिस्टम भी बनते रहेंगे। इससे अप्रैल में हीट वेव डेज कम हो जाएंगे। तापमान तो बढ़ेगा लेकिन बीच-बीच राहत मिलती रहेगी।