Women s Commission Member Inspects Cases of Abuse and Schools in Sant Kabir Nagar महिला उत्पीड़न के मामलों पर रोक लगाएं, Santkabir-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSantkabir-nagar NewsWomen s Commission Member Inspects Cases of Abuse and Schools in Sant Kabir Nagar

महिला उत्पीड़न के मामलों पर रोक लगाएं

Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर में महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने महिला उत्पीड़न के मामलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, स्कूलों और सामुदायिक स्वास्थ्य...

Newswrap हिन्दुस्तान, संतकबीरनगरThu, 1 May 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
महिला उत्पीड़न के मामलों पर रोक लगाएं

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में महिला उत्पीड़न के मामलों पर राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने जिम्मेदारों को रोक लगाने का निर्देश दिया है। पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकदही व सीएचसी हैंसर का निरीक्षण किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य को धनघटा तहसील में महिला सुनवाई के दौरान कुल 25 प्रकरण प्राप्त हुए। उन्होंने एक-एक प्रकरण पर सम्बंधित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारी से की गई कार्यवाही आदि के बारे जानकारी प्राप्त की। मामलों में त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में प्रकरणों को गम्भीरता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। स्कूल का निरीक्षण कर दिए निर्देश जनक नंदिनी ने कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौली का निरीक्षण किया। विद्यालय में दो ही अध्यापक कार्यरत हैं, स्कूल में बाउंड्रीवॉल नहीं है, इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र बघौली का भी निरीक्षण किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। आरओ लगाए जाने की आवश्यकता बताई गई। अन्नप्राशन एवं गोद भराई का कार्यक्रम भी आंगनबाड़ी केंद्र पर कराया गया। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चकदही के निरीक्षण के समय जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार एवं विद्यालय के स्टॉफ उपस्थित रहे। साफ सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया। सीएचसी पर सफाई व्यवस्था नहीं मिली ठीक जनक नंदिनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। बताया गया कि अस्पताल में गायनोलॉजिस्ट एवं रेडियोलॉजिस्ट की आवश्यकता है। एक्स-रे की व्यवस्था नगर पालिका हैसर बाजार के द्वारा कराई गई है। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक की उपलब्धता, निःशुल्क दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण सहित अस्पताल में साफ-सफाई सहित इमरजेन्सी सेवाओं आदि के बारे में सम्बंधित चिकित्साधिकारी से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।