एनसीसी कैडेट्स ने तिलहर में निकाली जागरूक पैदल यात्रा
Shahjahnpur News - विकसित भारत अभियान को लेकर आरवीएम इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा नगर में पैदल यात्रा निकाली गई।मंगलवार को प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी कै

विकसित भारत अभियान को लेकर आरवीएम इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा नगर में पैदल यात्रा निकाली गई। मंगलवार को प्रधानाचार्य एवं एनसीसी अधिकारी कैप्टन रत्नेश जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास, औद्योगिक विकास, आर्थिक विकास, स्वच्छ भारत अभियान, भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान एवं शिक्षा अभियान के जरिए देश को विकसित बनाया जा सकता है। सभी कैडेटो के द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाएंगे। कालेज से पैदल यात्रा नगर के कई मार्गो से होती हुई कॉलेज में आकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कैडेट्स लोगों को जागरूक करने के लिए उद्घोष बोल रहे थे। शिक्षक अशोक गंगवार, बृजेश गौतम, अशोक सिंह आदि का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।