आंधी, बारिश से पारा 4.6 डिग्री धड़ाम, गर्मी से मिली राहत
Shahjahnpur News - शाहजहांपुर में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक आंधी और बारिश का दौर चला। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को 28.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि...

शाहजहांपुर में बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक आंधी बारिश का माहौल रहा। बुधवार शाम से लेकर गुरुवार सुबह तक दो बार आंधी आई। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे से 8 बजे के बीच में 1.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में 9.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस था, गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि आंधी बारिश का असर शुक्रवार को भी हो सकता है। बताया कि शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन गर्मी सताएगी नहीं। बताया कि 13 अप्रैल तक गर्मी से राहत रहेगी, लेकिन 14 अप्रैल से तापमान तेजी से बढ़ेगा। इस बजह से भीषण गर्मी का अहसास हो सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।