Expansion of Organization and Public Interests as Priority in Sonbhadra संगठन विस्तार और जनसरोकार प्राथमिकता- श्रीकांत त्रिपाठी, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsExpansion of Organization and Public Interests as Priority in Sonbhadra

संगठन विस्तार और जनसरोकार प्राथमिकता- श्रीकांत त्रिपाठी

Sonbhadra News - सोनभद्र के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि संगठन का विस्तार और जनसरोकार पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान की सराहना की और मूलभूत सुविधाओं पर तेज़ी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रFri, 2 May 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
संगठन विस्तार और जनसरोकार प्राथमिकता- श्रीकांत त्रिपाठी

सोनभद्र, संवाददाता। संगठन का विस्तार और जनसरोकार पहली प्राथमिकता रहेगी। सोनभद्र के युवाओं, किसानों और कामगारों की आवाज दिल्ली में भी बुलंद होगी और जनसरोकार का काम धरातल पर किया जायेगा। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने शुक्रवार को सिंचाई डाक बंगला में वार्ता के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के विजन की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत सरकार का बड़ा अभियान है। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं पर काम तेज गति से चल रहा है। इसके पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री तिपाठी ने सिंचाई डाक बंगला में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।