Woman Dies from Snake Bite in Nadhira Bhutahwa Tola सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में शोक, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsWoman Dies from Snake Bite in Nadhira Bhutahwa Tola

सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में शोक

Sonbhadra News - बभनी के नधिरा भुतहवा टोला में एक महिला, राजपति, की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रही थी तभी उसे सांप ने डंस लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रThu, 3 April 2025 01:51 PM
share Share
Follow Us on
सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में शोक

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा भुतहवा टोला में बुधवार रात सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। नधिरा भुतहवा टोला निवासी 40 वर्षीय राजपति पत्नी बाबूनंदन रविवार को अपने खेत में गेंहू की कटाई कर रही थी। खेत में एक बबूल का पेड़ था जब वह वहीं पर गेहूं की कटाई करने लगी, इतने में सांप ने आकर डंस लिया। सर्प के डंसते ही चिखने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। परिजनों ने उसे लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचे, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद मध्य प्रदेश स्थित बैढ़न जिला चिकित्सालय ले गये और वहां उपचार चला। उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। बुधवार की रात में घर पर राजपति की मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय व उप निरीक्षक शशिकांत सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को पीएम के लिए भेजवा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।