सुलतानपुर: ब्राह्मण समाज ने फिल्म निर्माता अनुराग का फूंका पुतला
Sultanpur News - गोसाईगंज,संवाददाता। सुलतानपुर: ब्राह्मण समाज फिल्म निर्माताअनुराग का फूंका पुतलासुलतानपुर: ब्राह्मण समाज फिल्म निर्माताअनुराग का फूंका पुतलासुलतानपुर:

गोसाईगंज,संवाददाता। सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप का पुतला फूंका। ब्राह्मण समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। गोसाईगंज क्षेत्र के शंकरगढ़ व सुदानपुर बाजार में समाज के लोगों ने अनुराग कश्यप का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
पुतला दहन के बाद सौरभ मिश्र ने बताया कि अनुराग ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से 'फुले' फिल्म के सेंसर बोर्ड से हटाए गए एक दृश्य को लेकर ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाला कृत्य बताया। संतोष पांडेय रिंकू और नरेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि यह टिप्पणी पूरे ब्राह्मण समाज पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से कश्यप के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान नितिन मिश्र, चन्द्र प्रकाश तिवारी, कामेश, लालू तिवारी, देवी प्रसाद तिवारी, अवधेश शर्मा, बृजेन्द्र मिश्र, अंकित पांडेय, राजेश मिश्र, मनोज मिश्र, राजकुमार तिवारी, अशोक, अनिल, सीपी मिश्र, राम जनक, लाल बहादुर, उदयभान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।