Ashish Vajpayee Resigns from Uttarakhand Defence Forum Amid Allegations of Unlawful Activities भारतीय रक्षा मंच की प्रदेश कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsAshish Vajpayee Resigns from Uttarakhand Defence Forum Amid Allegations of Unlawful Activities

भारतीय रक्षा मंच की प्रदेश कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

। भारत रक्षा मंच उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी और पूर्णकालिक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को इस्तीफे से पहले कार्यकारिणी

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनMon, 21 April 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय रक्षा मंच की प्रदेश कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा

भारत रक्षा मंच उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी और पूर्णकालिक संगठन मंत्री आशीष वाजपेयी ने इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को इस्तीफे से पहले कार्यकारिणी सदस्यों ने दून में बैठक की। इसके बाद जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और राष्ट्रीय महामंत्री उत्तराखंड में देश विरोधी और गलत कार्यों को कराए जाने का दबाव बना रहे थे। बताया कि इसके तथ्य प्रदेश कार्यकारिणी के पास मौजूद हैं। आरोप लगाया कि उन्होंने इस संबंध में राष्ट्रीय संयोजक को अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बल्कि वाजपेयी को बिना कारण उत्तराखंड से बाहर जाने को कहा गया। वाजपेयी ने बताया कि पूर्णकालिक स्वयंसेवक के रूप में संगठन में सेवाएं दे रहे थे।

इस दौरान प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, प्रदेश महामंत्री विपुल गुप्ता, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रमुख संतोष प्रधान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ महामंत्री पकज मेलकानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, सत्यपाल युवा प्रकोष्ठ महामंत्री आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।