UP Lucknow Wheat Crop in 32 bigha Attached Seized in grazing land will be auctioned यूपी में 32 बीघा में बोई गेंहू की फसल कुर्क, कटवाकर किया कब्जे में लिया; अब होगा ये काम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Lucknow Wheat Crop in 32 bigha Attached Seized in grazing land will be auctioned

यूपी में 32 बीघा में बोई गेंहू की फसल कुर्क, कटवाकर किया कब्जे में लिया; अब होगा ये काम

  • यूपी के लखनऊ में मोहनलालगंज तहसील के कनकहा गांव में चारागाह के लिए सुरक्षित 32 बीघा जमीन पर कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल प्रशासन ने कुर्क कर ली है। मशीन से फसल कटवाकर कब्जे में ले लिया है।

Srishti Kunj हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 4 April 2025 12:40 PM
share Share
Follow Us on
यूपी में 32 बीघा में बोई गेंहू की फसल कुर्क, कटवाकर किया कब्जे में लिया; अब होगा ये काम

यूपी के लखनऊ में मोहनलालगंज तहसील के कनकहा गांव में चारागाह के लिए सुरक्षित 32 बीघा जमीन पर कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल प्रशासन ने कुर्क कर ली है। मशीन से फसल कटवाकर कब्जे में ले लिया है। इसकी नीलामी की जाएगी। इसके पहले 15 लोग इस जमीन पर खेती कर रहे थे। तहसील प्रसाशन ने फसल नष्ट कराकर कब्जा खाली करवा दिया था। कब्जेदारों ने फिर गेहूं की बुवाई कर दी थी।

कनकहा गांव में 32 बीघा चारागाह की जमीन पर कई लोग कब्जा कर खेती कर रहे थे। कुछ लोगों ने शिकायत राजस्व परिषद से की तो तहसील प्रशासन ने जांच की था। जांच में 15 लोगों का कब्जा पाया गया था। तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद व नायब तहसीलदार भानु प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंची तहसील की टीम ने कम्बाइन मशीन से गेहूं की खड़ी फसल को कटवा कर जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें:सिपाही बार-बार करता था रेप, मकान मालकिन देती थी साथ, बताने पर पति ने भी छोड़l

ठेकेदारी पर करवा रहे थे खेती

तहसील प्रशासन की जांच में पता चला कि कब्जा करने वालों में 4-5 लोगों ने गरीबों को बुवाई के लिए ठेका दे रखा था। फसल तैयार होने पर आधी फसल का बंटवारा कर लेते थे।

दो दिनों तक चली मशीन

चारागाह की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल कटवाने में तहसील प्रशासन को दो दिन लगे। कंबाइन मशीन से बुधवार को कटाई शुरू हुई। रातभर मशीन चलने के बाद गुरुवार दोपहर तीन बजे फसल काटी जा सकी। रात में मशीन भी खराब हो गई थी।

एसडीएम मोहनलालगंज, अंकित शुक्ला ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चारागाह की जमीन पर कब्जा कर बोई गई गेहूं की फसल कटवाकर जब्त कर ली गई है। जिन गरीबों ने फसल बोई थी उन्हें फसल वापस कर दी जायेगी। जो ठेकेदारी में फसल बोए हुए थे उसे नीलाम कर दिया जाएगा। कब्जा करने का प्रयास करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।