UP Weather IMD Rain alert in Lucknow Balrampur Bahraich Lakhimpur Kheri Rain alert: लखनऊ में आज से 2 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश, आईएमडी की चेतावनी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Weather IMD Rain alert in Lucknow Balrampur Bahraich Lakhimpur Kheri

Rain alert: लखनऊ में आज से 2 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश, आईएमडी की चेतावनी

UP Rain alert: लखनऊ में आज से 2 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। आईएमडी की चेतावनी जारी की है। वहीं बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुरखीरी के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आंधी-बारिश की संभावना है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानSat, 24 May 2025 12:14 PM
share Share
Follow Us on
Rain alert: लखनऊ में आज से 2 दिन तेज हवाओं के साथ बारिश, आईएमडी की चेतावनी

अरब सागर से उठा चक्रवात जमीन के ऊपर आने के बाद कमजोर पड़ गया है। आईएमडी नए अलर्ट के अनुसार, राजधानी लखनऊ में दो दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में शनिवार और रविवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुरखीरी के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आंधी-बारिश की संभावना है।

आईएएमडी लखनऊ के अनुसार ऐसा चक्रवात के कमजोर पड़ने और अपनी दिशा बदलने की वजह से हुआ है। अरब सागर के ऊपर यह जिस तेजी से बढ़ रहा था, इसकी पूरी संभावना थी कि यह उत्तर की ओर बढ़ेगा। आगे जाकर पंजाब से लेकर यूपी होते हुए बंगाल तक बने प्री मानसून ट्रफ के सम्पर्क में आ जाएगा। फिलहाल चक्रवात कमजोर पड़ने के साथ ही अपनी दिशा बदल रहा है। यह देश के मध्य हिस्से की ओर धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। अमौसी मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार फिलहाल यह कहा नहीं जा सकता है कि इसका अगले 24 घंटों में क्या रुख रहेगा। रडार और अन्य वैज्ञानिक उपकरणों के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है।

पुरवा से 2.2 डिग्री गिरा दिन का पारा: इस बीच आसमान में बने मानसूनी ट्रफ की वजह से दिन में बादलों की आवाजाही रही। पुरवा 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तापमान पर काबू रखे रही। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे आ गया। यह 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में मौसम की उथल-पुथल जारी, 61 जिलों में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट

लगातार दूसरे दिन दिल्ली की चार उड़ानें निरस्त

दूसरे दिन भी लखनऊ-दिल्ली के बीच चार उड़ानें निरस्त रहीं। चारों उड़ानें एयर इंडिया की हैं। इनके निरस्त होने के पीछे एयरलाइंस ने यात्रियों को खराब मौसम वजह बताई है। लखनऊ और दिल्ली समेत कई शहरों में एक दिन पहले तेज आंधी और बारिश से फ्लाइट परिचालन पर असर पड़ा था। मौसम विभाग ने भी अगले तीन दिनों के लिए मौसम और खराब होने का अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को सुबह पांच बजे दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट एआई 2477 निरस्त रही। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई 2461 भी निरस्त रही। दिल्ली से लखनऊ रात 10 बजे आने वाली फ्लाइट एआई 12460 और लखनऊ से 10:55 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एआई 2461 निरस्त रही। लखनऊ से झारसुगड़ा के बीच फ्लाइट एस 5-228 और एस 5-229 समेत दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद की फ्लाइटें लेट रहीं।

लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |