UP Weather Report Today Heavy Winds Storm temperture Decrease with Rain prediction UP Weather: भीषण गर्मी के बीच आंधी से हल्की राहत, दो दिन छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़UP Weather Report Today Heavy Winds Storm temperture Decrease with Rain prediction

UP Weather: भीषण गर्मी के बीच आंधी से हल्की राहत, दो दिन छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

यूपी में कानपुर शनिवार को सबसे गर्म शहर रहा। यहां अप्रैल में दिन की तपिश मई-जून जैसी होने लगी। शनिवार को एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर के अलावा इतना ही पारा प्रयागराज और सुल्तानपुर का रहा।

Srishti Kunj Sun, 27 April 2025 07:58 AM
share Share
Follow Us on
UP Weather: भीषण गर्मी के बीच आंधी से हल्की राहत, दो दिन छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार

यूपी में कानपुर शनिवार को सबसे गर्म शहर रहा। यहां अप्रैल में दिन की तपिश मई-जून जैसी होने लगी। शनिवार को एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर के अलावा इतना ही पारा प्रयागराज और सुल्तानपुर का रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में रविवार से विक्षोभ और परिसंचरण के असर से दिन का तापमान गिरेगा और रात का पारा चढ़ेगा। पहली से चार मई तक आंधी-पानी के आसार बन रहे हैं। वहीं, शहरवासियों को 24 से 48 घंटों में मामूली राहत मिल सकती है। लेकिन, नमी का प्रतिशत बढ़ने से उमस भरी गर्मी हो सकती है। हीट इंडेक्स बढ़ जाएगा, जिसमें कम तापमान के बावजूद गर्मी का अहसास अधिक होगा। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश का भी असर दिखाई देगा।

वहीं, पश्चिम यूपी में तापमान 43 डिग्री पार होने के बाद शनिवार को हल्की राहत मिली। सुबह से बादलों की आवाजाही के कारण धूप छांव का सिलसिला चलता रहा। शाम को अंधड़ के बाद गर्मी से हल्की निजात महसूस की गई। रविवार से और राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को अधिकतम तापमान में कमी आई है। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक होकर 42.0 डिग्री सेल्सियस रह गया। इस कारण दोपहर में खासी गर्मी रही। जबकि निचला तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम होकर 23.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे रात में भी नमी का एहसास होगा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 49 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से आंशिक बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में और कमी आने की संभावना है। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे भी कम रह सकता है।

ये भी पढ़ें:आतंकियों के खिलाफ होगा सर्जिकल स्‍ट्राइक, दरिंदों की उल्‍टी गिनती शुरू: मंत्री

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से मौसम में बदलाव होगा। बंगाल की खाड़ी से नमी आएगी। पश्चिमी विक्षोभ और परिसंचरण से प्रदेश में बादल छाएंगे। इससे आकाशीय बिजली (वज्रपात) और तेज हवा के झोंके चलेंगे। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश में रविवार से लेकर अगले तीन दिनों तक यह गतिविधियां चलती रहेंगी। दो नए पश्चिमी विक्षोभपाकिस्तान की ओर से आरहे हैं। इसका प्रभाव व्यापक रूप से मैदानों पर पड़ सकता है।