विकास का स्पीड ब्रेकर है बार-बार चुनाव: बांसुरी
Varanasi News - दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इससे चुनावों का खर्च कम होगा और संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा। साथ ही,...
वाराणसी, विशेष संवाददाता। दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज गुरुवार को बनारस पहुंचीं। आर्य महिला पीजी कॉलेज में आयोजित महिला सम्मेलन में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव की पैरोकारी की। कहा कि बार-बार चुनावों पर होने वाला भारी खर्च कम होगा, संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा। आचार संहिता लगने से चुनाव विकास में स्पीड ब्रेकर बन जाता है।
सांसद ने पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर सभी के साथ दो मिनट मौन रखकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। मंच से संबोधन की बजाय शिक्षिकाओं और छात्राओं के बीच जाकर उन्होंने संवाद किया। उन्होंने सभी को राष्ट्र के हित में हमेशा साथ खड़े होकर ‘एक राष्ट्र एक चुनाव का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव नीति है, विचार और समाधान है। देश को बार-बार चुनाव प्रक्रिया से छुटकारा देकर हम एक ही बार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ करवाएंगे। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि इस विचारधारा की खुद ध्वजवाहक बनकर एक-एक घर, गली तथा कूंचे तक पहुंचाएं।
पहलगाम हमले पर कहा कि यह नया भारत है जो ना झुकता है, ना रुकता है और ना थमता है। किसी भी आतंकी के सामने घुटने नहीं टेकता। किसी भी चुनौती का दृढ़ता से सामना करता है मुंहतोड़ जवाब देता है राष्ट्रहित में फैसला लेता है। नेहा कक्कड़, लक्ष्मी सिंह और श्वेता शर्मा ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. रचना अग्रवाल, डॉ. कुसुम चंद्रा, प्रो. जया मिश्रा, नम्रता चौरसिया भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, निर्मला सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, जगदीश त्रिपाठी, चन्द्रशेखर उपाध्याय, वैभव कपूर, अपराजिता सोनकर, साधना वेदांती, डॉ. गीता शास्त्री, कुसुम पटेल, विभव सिंह, विनीता सिंह की खास मौजूदगी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।