Police Arrests Youth with 48 Grams of Smack in Nankamata 48 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsPolice Arrests Youth with 48 Grams of Smack in Nankamata

48 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

नानकमत्ता में पुलिस ने 48 ग्राम स्मैक के साथ कुलवन्त सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस की गश्त के दौरान युवक भागने की कोशिश कर रहा था। कुलवन्त ने बताया कि वह स्मैक का आदी है और इसे बेचकर अपनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाSat, 10 May 2025 01:19 PM
share Share
Follow Us on
48 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

नानकमत्ता। पुलिस ने 48 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उमेश कुमार, एसआई कृपाल सिंह, शुभम सैनी, रणवीर सिंह ने शुक्रवार की रात्रि गश्त के दौरान भागते हुए व्यक्ति को रुकने की चेतावनी दी। वह पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा। उसके पास 48 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम कुलवन्त सिंह पुत्र नाजर सिंह निवासी जोगीठेर प्रतापपुर बताया। कुलवंत ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक पीने का आदी है। स्मैक बेचकर आजीविका चलाता है। कुलवंत ने गांव, नगला व पटिया में स्मैक तस्करों के नाम बताये हैं। जिनसे कुलवंत स्मैक खरीदकर लाता है।

मध्य रात्रि में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।