Tractor Trolley Accident in Birkhm Village Claims Young Man s Life Driver Injured ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से जैंती के युवक की मौत, Almora Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsAlmora NewsTractor Trolley Accident in Birkhm Village Claims Young Man s Life Driver Injured

ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से जैंती के युवक की मौत

क्षेत्र के बिरखम गांव में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से 30 वर्षीय गोपाल राम की मौत हो गई। वह मजदूरी के लिए ट्रैक्टर चला रहा था। हादसे में चालक दीवान सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिवार ने बिना...

Newswrap हिन्दुस्तान, अल्मोड़ाFri, 18 April 2025 04:01 PM
share Share
Follow Us on
ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से जैंती के युवक की मौत

क्षेत्र के बिरखम गांव में गुरुवार शाम पत्थरों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से युवक की मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं की है। शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार दिया गया। प्रधान पति गोविंद सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय गोपाल राम पुत्र बची राम निवासी सीम दाड़मी जैंती मजूदरी का काम करता था। गुरुवार को वह बाराकोट जैंती निवासी चालक दीवान सिंह पुत्र मोहन सिंह के साथ जाख-जड़ाऊं मार्ग से ट्रैक्टर ट्रॉली में पत्थर पहुंचाने गया था। देर शाम करीब साढ़े सात बजे बिरखम गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गोपाल राम ट्रॉली की चपेट में आ गया। जबकि, चालक दीवान सिंह छिटककर पेड़ में अटक गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल के बाद नैनीताल जिला स्थित पदमपुरी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने गोपाल राम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीवान सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए एसटीएच रेफर कर दिया। शुक्रवार को परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम किए गोपाल राम का अंतिम संस्कार कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के घर में मां-पिता, पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले में उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरे को हायर सेंटर रेफर किया है। टीम ने घटना के बाद मौके का मुआयना किया है। अभी किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-दिनेश सिंह परिहार, चौकी प्रभारी जैंती।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।