Grand Bikhoti Fair Concludes at Kashil Dev Dham with Devotees and Community Prayers काशिलदेव में बिखौती मेला भंडारे के साथ संपन्न, Bageshwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsBageshwar NewsGrand Bikhoti Fair Concludes at Kashil Dev Dham with Devotees and Community Prayers

काशिलदेव में बिखौती मेला भंडारे के साथ संपन्न

तहसील मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत कपकोट के काशिल देव धाम में प्रसिद्ध बिखोती मेला भंडारे के साथ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की और नए अनाज से भोग अर्पित किए। सामूहिक गोदान और दुर्गा सप्तशती...

Newswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वरWed, 16 April 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
काशिलदेव में बिखौती मेला भंडारे के साथ संपन्न

तहसील मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत कपकोट की मनोरम पहाड़ी पर स्थित काशिल देव धाम में आयोजित क्षेत्र का सुप्रसिद्ध बिखोती का मेला भंडारे के साथ संपन्न हो गया। मेले में सुबह से ही भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा अर्चना की। ग्रामीणों ने काशिल देव को नए अनाज से बना भोग अर्पित किया। मंदिर में दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। उन्होंने मनौती पूरी होने पर मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ करवाकर शंख, घंटियां समेत अन्य पूजा के काम आने वाले बर्तन चढ़ाए। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में स्थापित भगवती माता, बाण देवता, राधा कृष्ण और हनुमान जी के मंदिर में भी पूजा की। चेली बेटियों ने राजा रत कपकोटी की बेटी के मंदिर में गुड़िया बनाने के काम आने वाले वस्त्र चढ़ाए। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख, शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक रूप से गोदान किया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने काशिल देव से फसलों की अतिवृष्टि से सुरक्षा की प्रार्थना की। पुजारी गणेश चंद्र उपाध्याय, गिरीश चंद्र उपाध्याय और नवीन उपाध्याय ने प्रसाद बांटा। सामूहिक गोदान पं. बसंत बल्लभ जोशी ने किया। विधायक सुरेश गढ़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट आदि ने काशिल देव के दर्शन कर पूजा पाठ किया। इस मौके पर प्रधान प्रशासक सीता देवी, बीडीसी सदस्य विमला देवी, सभासद गजेंद्र कपकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन कपकोटी, पूर्व उप प्रधान महिमन कपकोटी, पूर्व बीडीसी सदस्य चंद्र कपकोटी, तारा सिंह कपकोटी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।