BJP Launches Basti and Village Chalo Campaign Ahead of Panchayat Elections in Uttarakhand पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा का बस्ती व गांव चलो अभियान, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsBJP Launches Basti and Village Chalo Campaign Ahead of Panchayat Elections in Uttarakhand

पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा का बस्ती व गांव चलो अभियान

न्यूनतम आठ से 10 घंटें तक एक गांव में बिताएंगे पदाधिकारी प्रवास के स्थलों पर

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 11 April 2025 05:15 PM
share Share
Follow Us on
पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा का बस्ती व गांव चलो अभियान

देहरादून। भाजपा ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर बस्ती व गांव चलो अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारी गांवों में कम से कम आठ से दस घंटें तक बिताएंगे। प्रवास स्थलों पर कार्यकर्ताओं को पांच कार्यक्रम अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है, लेकिन उत्तराखंड में अगले कुछ माह के भीतर पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं। लिहाजा उत्तराखंड भाजपा ने इस कार्यक्रम को विस्तार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी जिलों और मंडलों के पदाधिकारियों को गांव-बस्ती चलो अभियान में घर-घर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता जनसहभागिता के साथ सरकारी एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, जनजागरुकता और यात्रा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

अभियान के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार का कहना है कि पार्टी का लक्ष्य, राज्य की सभी पंचायतों के अंत्योदय परिवारों की विकास कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करवाना। इस अभियान में मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधान, सरपंच से लेकर केंद्रीय मंत्री तक शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारी गांव और बस्तियों के प्रवास स्थलों पर आठ से 10 घंटें तक रहेंगे। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट डोईवाला के कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय माधोवाला, बूथ संख्या 150 एवं आंगनबाड़ी केंद्र सत्तीवाला का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस अवसर पर उनके साथ जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी, जिला संयोजक (स्थापना दिवस) प्रतीक कालिया, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी आदि मौजूद रहे।

------

ये पांच कार्यक्रम होंगे

संयोजक कुलदीप कुमार ने बताया कि अभियान के तहत मंदिर, अस्पताल, स्कूल इत्यादि में से किसी एक सार्वजनिक स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत कार्यालय एवं अन्य किसी सरकारी संस्थान का दौरा होगा। वहीं बूथ के किसी कार्यकर्ता के घर भोजन करने से लेकर सभी समुदायों के नेताओं का प्रवास किए जा रहे हैं। सभी प्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संपर्क करेंगे और आपातकाल में के दौरान गिरफ्तार व्यक्तियों, कारसेवकों को सम्मानित करेंगे। अंत में बूथ समिति की बैठक और गांव- बस्ती की गलियों में यात्रा निकाली जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।