Congress Intensifies Preparation for Constitution Save Rally on April 30 कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली के लिए बनाई रणनीति, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsCongress Intensifies Preparation for Constitution Save Rally on April 30

कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली के लिए बनाई रणनीति

कांग्रेस ने 30 अप्रैल को संविधान बचाओ रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के संविधान में छेड़छाड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 26 April 2025 05:04 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली के लिए बनाई रणनीति

कांग्रेस ने संविधान बचाओ रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ रैली की रणनीति को लेकर चर्चा की। यह रैली 30 अप्रैल को होनी है। इसमें प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूर्व विधायक राजकुमार के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह से संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है, उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इसके विरोध में 30 अप्रैल को दून की सड़कों पर उतरेगा। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि संविधान बचाओ रैली में प्रत्येक वार्ड से कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ शामिल होंगे। उन्होंने सभी पार्षदों, पूर्व पार्षदों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं को रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि हमें रैली के जरिए कांग्रेस संगठन की ताकत को भी दिखाना है। बैठक में सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के अलावा प्रवक्ता अभिनव थापर, नीनू सहगल, कुलदीप कोहली, अर्जुन सोनकर, प्रकाश नेगी, प्रमोद गुप्ता, निखिल कुमार, विरेन्द्र बिष्ट, अनूप कपूर, आनंद त्यागी, मालती देवी, सुरेश, ओम प्रकाश, देवेन्द्र कौर, इमराना परवीन, राजेश उनियाल, गुलशन, अशोक शर्मा, दीपा चौहान, सोम प्रकाश वाल्मिकी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।