Dehradun s Kedarkhand Welfare Committee Adopts 10 TB Patients for Nutritional Support केदारखंड समिति ने दस टीबी रोगी गोद लिए, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsDehradun s Kedarkhand Welfare Committee Adopts 10 TB Patients for Nutritional Support

केदारखंड समिति ने दस टीबी रोगी गोद लिए

केदारखंड पहाड़ी जनकल्याण समिति देहरादून ने दस टीबी रोगियों को एक वर्ष के लिए गोद लिया। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. मनोज वर्मा ने बताया कि कुपोषण अधिकांश टीबी रोगियों की मृत्यु का बड़ा कारण है। संस्था के...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 23 May 2025 07:12 PM
share Share
Follow Us on
केदारखंड समिति ने दस टीबी रोगी गोद लिए

केदारखंड पहाड़ी जनकल्याण समिति देहरादून ने दस टीबी रोगियों को एक वर्ष के लिए गोद लिया। जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. मनोज वर्मा ने निक्षय मित्र और उनके पोषाहार के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश टीबी रोगियों की मृत्यु बड़ा कारण कुपोषण है। उन्होंने कहा कि संस्थाएं टीबी मरीजों को पोषाहार उपलब्ध कर उनकी सहायता कर सकते हैं। संस्था के अध्यक्ष बलवंत सिंह नेगी ने कहा कि वो टीबी रोगियों की हर संभव मदद करेंगे। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की।

मौके पर पार्षद सागर लामा, संस्था के उपाध्यक्ष अनिल गौड़, कोषाध्यक्ष विजय सिंह बेलवाल, मनीषा क्षेत्री आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।