Art Competition on Health and Environment Awareness Organized by Ayush Department in Haldwani चित्रकला में दिव्या गौनिया ने बाजी मारी, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsArt Competition on Health and Environment Awareness Organized by Ayush Department in Haldwani

चित्रकला में दिव्या गौनिया ने बाजी मारी

हल्द्वानी में राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. त्रिलोक सिंह बिष्ट ने उद्घाटन किया और योग,...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीTue, 6 May 2025 05:08 PM
share Share
Follow Us on
चित्रकला में दिव्या गौनिया ने बाजी मारी

हल्द्वानी। राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य और पर्यावरण जागरूकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरगलिया के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. त्रिलोक सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने योग दिवस 2025 की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग पर प्रकाश डालते हुए योग, स्वस्थ आहार और संतुलित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए योग को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्या गौनिया,भावना भट्ट, दीपा बुराठी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

शिक्षिका हेमा टाकुली,अमिता जोशी,भगवती आगरिया,मंजुलता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।