Tricolor Rally Celebrates Success of Operation Sindoor in Nainital नैनीताल में निकाली तिरंगा यात्रा, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsTricolor Rally Celebrates Success of Operation Sindoor in Nainital

नैनीताल में निकाली तिरंगा यात्रा

नैनीताल में गुरुवार को मल्लीताल पंत पार्क से तल्लीताल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में शहरवासियों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। लगभग 500 लोग शामिल हुए और भारतीय जवानों के साहस को सलाम किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीThu, 22 May 2025 01:22 PM
share Share
Follow Us on
नैनीताल में निकाली तिरंगा  यात्रा

नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार को मल्लीताल पंत पार्क से तल्लीताल तक आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भारी संख्या में समस्त शहर वासियों ने प्रतिभाग किया। सुबह 11 बजे से सभी लोग पंत पार्क में एकत्रित होना शुरू हुए और 11:30 बजे से तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर यात्रा में प्रतिभाग किया। करीब 500 से अधिक लोग यात्रा में शामिल हुए और लोगों ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ ही भारतीय जवानों के शौर्य के नारे भी लगाए और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व्यक्त की गई।

इस दौरान विधायक सरिता आर्य, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, मनोज जोशी, आनंद बिष्ट, विक्की राठौर, मोहित आर्य, अरविंद पडियार, मोहित लाल साह, हरीश राणा, प्रगति जैन, जीवंती भट्ट, कमलेश ढौंढियाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।