Unseasonal Rain and Hailstorm Devastate Farmers in Bhimtal ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद, Haldwani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaldwani NewsUnseasonal Rain and Hailstorm Devastate Farmers in Bhimtal

ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद

भीमताल में बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों के लिए संकट पैदा कर दिया है। ओखलकांडा, धारी और रामगढ़ ब्लॉक में फसलें जैसे आडू, पुलम, खुबानी, मटर, गेहूं और मसूर को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय किसानों...

Newswrap हिन्दुस्तान, हल्द्वानीSun, 4 May 2025 04:42 PM
share Share
Follow Us on
ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद

भीमताल। बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि अब किसानों के लिए आफत बन आई है। पूर्व में हुई ओलावृष्टि से पहाड़ के फल उत्पादन करने वाले किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ ब्लॉक के क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के आडू, पुलम, खुबानी, मटर, गेहूं, मसूर की फसलों को काफी प्रभावित हुई है। जानकारी देते हुए स्थानीय चंदन पलड़िया ने बताया कि रविवार को हुई ओलावृष्टि से कृष्ण चंद्र पलड़िया, हरीश, रमेश, सतीश, जगदीश चंद्र, राजन पलड़िया सहित अन्य किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है। कहा कि किसानों की आलू, मटर और गेहूं सहित अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

गेहूं के कटान करने के बाद हुई ओलावृष्टि से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने शासन से निरीक्षण कर किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।