Former MP Baba s Wife Rani Manimala Singh Passes Away After Prolonged Illness पूर्व सांसद बाबा की पत्नी का निधन, Kashipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsKashipur NewsFormer MP Baba s Wife Rani Manimala Singh Passes Away After Prolonged Illness

पूर्व सांसद बाबा की पत्नी का निधन

लंबे समय से बीमार चल रही पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी 75 वर्षीय रानी मणिमाला सिंह का उपचार के दौरान सोमवार की सुबह निधन हो गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरMon, 12 May 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
पूर्व सांसद बाबा की पत्नी का निधन

पूर्व सांसद बाबा की पत्नी का निधन - लंबे समय से बीमार चल रही थीं रानी मणिमाला सिंह काशीपुर। लंबे समय से बीमार चल रहीं पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी 75 वर्षीय रानी मणिमाला सिंह का सोमवार सुबह इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों ने पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर शोक प्रकट किया और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। परिजनों के अनुसार रानी मणिमाला सिंह निजी अस्पताल में भर्ती थीं और सोमवार सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 13 मई सुबह नौ बजे उनके निवास स्थान धनौरी फ़ार्म से निकलेगी।

फ़ार्म पर ही उनका संस्कार होगा। मणिमाला सिंह अपने पीछे पति पूर्व सांसद बाबा, बड़े बेटे नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा, छोटे बेटे वीरेंद्र चंद्र सिंह बाबा और बेटी दिव्या देवी को छोड़ गईं। निधन पर मेयर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पूर्व अध्यक्ष अशोक सक्सेना, संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, विमला गुड़िया, इंदु मान, अलका पाल, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, जितेंद्र सरस्वती ने शोक जताया। 13 केएसपी 1पी रानी मणिमाला सिंह (फाइल फोटो)।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।