mother of 3 children half burnt body found in forest Rudrapur udhamsinghnagar she was missing from home since night 3 बच्चों की मां का जंगल में मिला अधजला शव, रुद्रपुर में रात से थी घर से लापता, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़mother of 3 children half burnt body found in forest Rudrapur udhamsinghnagar she was missing from home since night

3 बच्चों की मां का जंगल में मिला अधजला शव, रुद्रपुर में रात से थी घर से लापता

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला शुक्रवार रात से घर से लापता थी। महिला तीन बच्चों की मां भी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी से भी जांच करने में जुटी हुई है।

Himanshu Kumar Lall लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 24 May 2025 03:56 PM
share Share
Follow Us on
3 बच्चों की मां का जंगल में मिला अधजला शव, रुद्रपुर में रात से थी घर से लापता

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जंगल में एक महिला का अधजला शव मिला है। लोगों को जैसे ही घटना के बारे में पता चला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को एक महिला का अधजला शव जंगलों में मिलने से हड़कंप मच गया है।

महिला का शव खटीमा में चारुबेटा नई बस्ती से लगे जंगल मे मिला है। मृतका की पहचान अनिता पत्नी सुरेश के रूप में हुई है। वह कल रात 9 बजे से घर से लापता थी। परिजनों की ओर से महिला की खोजबीन शनिवार सुबह की गई तो महिला का अधजला शव जंगल में मिला। लाश के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत ही मौके के लिए रवाना हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि महिला शुक्रवार रात से घर से लापता थी। महिला तीन बच्चों की मां भी है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस क्षेत्र के आसपास के सीसीटीवी से भी जांच करने में जुटी हुई है। हर एंगल पर जांच करते हुए पुलिस ने महिला के पति को भी हिरासत में ले लिया है।

महिला के पति से पुलिस गहनता से जांच की जा रही है। बताया गया है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस की ओर से कई टीमों का गठन भी किया गया है। इसी के साथ ही टिप्स पर भी काम किया जा रहा है।

फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया

जंगल में महिला का अधजला शव मिलने के बाद पुलिस की ओर से कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने जरूरी साक्षय जुटाने के साथ ही संदिग्धों के साथ भी गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है। मौके पर पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए टीम को भी बुला लिया है। इसी के साथ ही पुलिस की ओर से आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच करने में जुटी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।