वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप मौनी के निधन पर शोक जताया
नैनीताल जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप मौनी का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं...
नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप मौनी का मंगलवार रात निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही बुधवार को जिला न्यायालय परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। प्रताप मौनी को सिविल, राजस्व एवं फौजदारी मामलों में विशेषज्ञता थी। उनके पुत्र भानु प्रताप मौनी भी अधिवक्ता हैं और जिला बार संघ के पूर्व सचिव रह चुके हैं। उनके निधन पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। इस दौरान जिला बार संघ के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुबाली, उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष महेंद्र सिंह पाल, मनीष मोहन जोशी, नीरज साह, ओंकार गोस्वामी, राजेंद्र पाठक, हरिशंकर कंसल, राजेश चंदोला, ज्योति प्रकाश, अरुण बिष्ट, घनानंद बर्थवाल, सुशील शर्मा, राजेंद्र मेहरा, पंकज बिष्ट, शंकर चौहान, प्रीति साह, सबीना उस्मान, मंजू कोटलिया, संजय सुयाल, राजेश त्रिपाठी, गोपाल सिंह कपकोटी, पंकज कुलौरा, देवेंद्र, बलवंत सिंह थलाल, पंकज कुमार, कैलाश, शरत साह, संजय त्रिपाठी, अनिल बिष्ट, नवीन पंत, प्रकाश पांडेय, भरत भट्ट, अशोक मौलेखी, प्रमोद तिवारी, गिरीश जोशी, महेश सुयाल, नीलेश भट्ट, हरीश भट्ट, यशवंत सिंह बिष्ट, राजेश टंडन, अखिलेश साह, राजेंद्र परगाई, रितेश कुमार, दयाकिशन पोखरिया, गिरीश बहुखंडी, अखिल साह, अनिल हर्नवाल, सुभाष जोशी, कमल चिलवाल, शिवांशु जोशी, भगवत जंतवाल, तरुण चंद्रा, उमेश कांडपाल, नीरज गोस्वामी, दिग्विजय मेहरा, आनंद कनवाल, हितेश आदि ने शोक व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।