Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsSevere Crop Damage in Munsiyari Due to Hailstorm BJP Leader Demands Compensation
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा किसानों को दें फसल का मुआवजा
मुनस्यारी में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगत सिंह मेहरा ने डीएम को पत्र लिखकर किसानों की परेशानियों का उल्लेख किया है। उन्होंने कृषि, उद्यान और राजस्व विभाग से...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sat, 12 April 2025 10:01 PM

मुनस्यारी।ओलावृष्टि से फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद भाजपा के मदकोट के मंडल अध्यक्ष भगत सिंह मेहरा ने डीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने फसलों को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए कहा कि इससे किसान परेशान हैं। कहा कि ओलावृष्टि से क्षेत्र में फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। मेहरा ने कृषि,उद्यान व राजस्व विभाग के माध्यम से नुकसान का आंकलन कर प्रभावितों को ठोस मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।