शांतिपुरी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरू
शांतिपुरी में चैत्र मास की प्रथम नवरात्रि पर क्षेत्र के प्राचीन मनसा देवी मंदिर में मां मनसा देवी मंदिर कमेटी के तत्वाधान में साप्ताहिक संगीतमय श्रीम

शांतिपुरी, संवाददाता। शांतिपुरी में चैत्र मास की प्रथम नवरात्रि पर क्षेत्र के प्राचीन मनसा देवी मंदिर में मां मनसा देवी मंदिर कमेटी के तत्वावधान में साप्ताहिक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर व्यास पंडित बालकिशन पूर्णचंद्र पांडे शास्त्री के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कथा स्थल से शांतिपुरी मुख्य बाजार, प्रेमनगर व भरतपुर होते हुए शिव धाम की परिक्रमा कर पुनः कथा स्थल पर पहुंची। जहां मुख्य यजमान इंदर सिंह दफोटी एवं पत्नी उमा दफोटी की वैवाहिक जोड़ी ने सुहागिन परिधानों में सज कर श्री गणेश पूजन, भूमि पूजन, पंच देव पूजन तथा व्यास पूजन आदि अनुष्ठान संपन्न किए। दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ हुई प्रथम दिन की कथा से पूर्व व्यास बालकिशन पूर्णचंद्र पांडे शास्त्री ने क्षेत्रवासियों को हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में ग्राम सभा की प्रशासक चंद्रकला विशन कोरंगा, पूर्व प्रधान नारायण सिंह कोरंगा, नारायणी कोरंगा, लक्ष्मी कोरंगा, यजमान दीपक तिवारी, आयोजन समिति के सदस्य पूर्व सैनिक मोहन सिंह दानू, प्रकाश दानू, मनोहर जोशी, भोपाल सिंह दानू, दिनेश जोशी, सुभाष जोशी, नारायण पाठक, मुन्ना त्रिपाठी, बच्ची सिंह धामी, हेमंत दानू, प्रवीन दफोटी समित दर्जनों की संख्या में व्रतधारी महिलाएं मौज रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।