Cultural Delight at Baisakh Mahotsav 2025 in Rudrapur with Spiritual Performances धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsCultural Delight at Baisakh Mahotsav 2025 in Rudrapur with Spiritual Performances

धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

रुद्रपुर में पहल सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित तृतीय बैसाख महोत्सव-2025 में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। विधायक शिव अरोरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नृत्य नाटिका और...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरMon, 12 May 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा

रुद्रपुर, संवाददाता। पहल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित तृतीय बैसाख महोत्सव-2025 में धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रविवार को नैनीताल मार्ग स्थित द मेट्रोपोलिस मॉल में बैसाख महोत्सव का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मेयर विकास शर्मा, स्वामी शिवानंद महाराज, महंत विक्रमजीत सिंह और शोमानंद सरस्वती महाराज ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। महोत्सव की शुरुआत में रोहित बनोतरा डांस एकेडमी के कलाकारों ने देवी सरस्वती और गणेश जी की वंदना पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। वहीं जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने नारी सम्मान को समर्पित प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी।

मीरी पीरी खालसा अकादमी के छात्र-छात्राओं ने कोई बोले राम राम कीर्तन गाकर समरसता का संदेश दिया। विधायक अरोरा ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और परस्पर एक दूसरे के धर्म का सम्मान करके ही देश को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पहल सेवा ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से बैसाख महोत्सव आयोजित कर खास तौर से युवा वर्ग को अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित करता रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेयर विकास शर्मा ने की। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र मिश्रा, राजकुमार फुटेला, कंचन वर्मा, ममता जीना, ज्योति अरोरा, अंकित सिंह, कर्नल गुरदेव सिंह (सेनि), सरदार गुरजंट सिंह, हरीश भट्ट, हरविंदर सिंह चुघ, नितिन चौधरी, प्रो. कुंदन सिंह राठौर, देवीलाल, मुकेश पाल, विराट आर्य, राधे हिन्दुस्तानी, बीएन बेलवाल, बीना तिवारी, रतन शर्मा, प्रशांत शर्मा, महक आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।