भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई। सिद्धेश्वर श्र
रुद्रपुर, संवाददाता। ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा गल्ला मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर से शुरू हुई। सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर आदर्श कॉलोनी में इसका समापन हुआ। रविवार शाम ब्राह्मण महासभा ने शोभायात्रा से पहले रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय सहित अन्य लोगों को पगढ़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं विधायक शिव अरोरा, अरविंद पांडे ने भगवान श्रीगणेश का रथ खीचकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सुंदर झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा मैन बाजार होते हुए सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर आदर्श कॉलोनी में संपन्न हुई। आरती उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक विकास शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राहुल भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिलाध्यक्ष देव ऋषि, संगठन मंत्री पवन शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, यशपाल शर्मा, विनय दीक्षित, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, देवेंद्र कौशिक, रामनंद शर्मा, नितेश शर्मा, धीरेन्द्र मिश्रा, पं. धर्मेंद्र शर्मा, पं. रामकिशन भारद्वाज, पं. गजानंद शर्मा, नितिन कौशिक, पं. हिमांशु शुक्ला, पं. सतीश शर्मा, ममता त्रिपाठी, दीपा जोशी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।