SSB Conducts Security Checks at Banbasa Nepal Border After Tourist Killings in Kashmir एसएसबी ने बॉर्डर में चलाया है सघन चैकिंग अभियान, Rudrapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudrapur NewsSSB Conducts Security Checks at Banbasa Nepal Border After Tourist Killings in Kashmir

एसएसबी ने बॉर्डर में चलाया है सघन चैकिंग अभियान

कश्मीर में हिन्दू पर्यटकों की हत्या के बाद से देश के बॉर्डरों पर सुरक्षा और बढ़ा दी है। बनबसा नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा सशस्त्र सीमा बल के पास है।

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 6 May 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
एसएसबी ने बॉर्डर में चलाया है सघन चैकिंग अभियान

सितारगंज, संवाददाता। कश्मीर में पर्यटकों की हत्या के बाद सुरक्षा की दृष्टि से बनबसा नेपाल बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल की 75वीं वाहिनी ने चेकिंग अभियान चलाया। सीमा पर आने और जाने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की गई। कमान अधिकारी मनोज कुमार के निर्देशन में वाहिनी विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर कठोर नियंत्रण, तस्करी की रोकथाम, तथा स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है। इन दिनों चलाए अभियान में एसएसबी के जवान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, सघन गश्त एवं तलाशी अभियान, सीमावर्ती गांवों में जनसंवाद और जागरूकता शिविर लगा रहे हैं।

जिससे कोई भी संदिग्ध व्यक्ति देश में प्रवेश न कर पाए। कुछ दिन पूर्व एसएसबी के महानिरीक्षक ने सीमा क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया था। उन्होंने जवानों की तत्परता की सराहना की थी। एसएसबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रत्येक आने-जाने वाले की चेकिंग कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।