विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नवचेतना स्कूल में किए गए विभिन्न कार्यक्रम
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नव चेतना पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने नाटक, चित्रकला और भाषण के माध्यम से स्वास्थ्य के महत्व को समझाया। जंक फूड से बचने और सही आहार पर जोर...

खटीमा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नव चेतना पब्लिक स्कूल श्रीपुर बिचुवा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने नाटक, चित्रकला, भाषण और गीतों के माध्यम से स्वास्थ्य के महत्व को समझाने का प्रयास किया। बच्चों ने सही आहार, स्वच्छता और व्यायाम के महत्व पर जोर दिया। इसके अलावा, विद्यालय में स्वास्थ्य से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शिक्षकों ने जहां बच्चों को खानपान में जंक फूड से बचने के लिए प्रेरित किया। वहीं बच्चों द्वारा
विभिन्न प्रकार के फलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रधानाचार्य सुमन कापड़ी ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ आहार और पोषण के महत्व को बताया। संचालन भूपेंद्र बोहरा ने किया। निर्णायक की भूमिका मनोज भट्ट और कमल चंद ने निभाई। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद कापड़ी, मंजू चंद, गीता राना, रीता कापड़ी, गोदावरी चंद, नेहा मेहरा, अंजलि चंद आदि मौजूद रहे। इधर राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में इको क्लब फॉर मिशन द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों में शामिल किया गया। इको क्लब प्रभारी अनिल कुमार राठौर ने बच्चों को सही तरीके से हाथ धोने का अभ्यास किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।