यमुनोत्री धाम में सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र पूरा करें
तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने यमुनोत्री धाम में हो रहे सुरक्षात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग कीयमुनोत्री धाम में सुरक्षात्मक कार्य शीघ्
यमुनोत्री धाम में यमुना नदी चैनेलाइजेशन का कार्य धीमी गति से से चल रहा है, जिससे तीर्थ पुरोहितों सहित क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बरसात आने से पहले यमुना नदी के किनारे हो रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। यहां यमुना नदी के किनारे निर्माण कार्य समय से नहीं होने पर देश विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी यमुना स्नान करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते साल बरसात में यमुना नदी में आई बाढ़ से यमुनोत्री धाम में मंदिर के नीचे यमुना नदी से काफी कटाव हो गया था और स्नान घाटों को भी भारी क्षति पहुंची थी।
यमुना नदी से मंदिर की सुरक्षा और स्नान घाटों की सुरक्षा के लिए यहां सिंचाई विभाग द्वारा यमुना नदी चैनेलाइजेशन के तहत आरसीसी का सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है। लेकिन विभाग द्वारा सुरक्षा निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, जबकि 15 जून के बाद यमुनोत्री में बारिश तेज हो जाती है और कार्य करना कठिन हो जाता है। यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित समाज के गिरीश उनियाल, मनमोहन उनियाल, सुरेश आदि ने यमुनोत्री धाम में सुरक्षात्मक कार्यों में लेट लतीफी पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण कार्य मे गुणवत्ता के साथ ही मजदूरों की संख्या बढ़ाकर जल्द काम पूरा करवाये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को बरसात शुरू होने से पहले ही किया जाना चाहिए, क्योंकि यदि बरसात शुरू हो जाती है तो यहां काम करना कठिन हो जाता है। वहीं मामले में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विनय बोहरा ने कहा है कि यमुनोत्री धाम में सुरक्षा कार्य कर रहे ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने को कहा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।