बिस्सू पर्व पर वाहनों में जमकर हो रही ओवरलोडिंग
विकासनगर, संवाददाता। जौनसार के प्रसिद्ध त्योहार बिस्सू मनाने के लिए अपने घर जाने वाले लोग शनिवार देर शाम तक विकासनगर से ओवरलोड वाहनों में जाते हुए दि

जौनसार के प्रसिद्ध त्योहार बिस्सू मनाने के लिए अपने घर जाने वाले लोग शनिवार देर शाम तक विकासनगर से ओवरलोड वाहनों में जाते हुए दिखाई दिए। आलम यह था कि देश-प्रदेश के अन्य शहरों से गांव लौट रहे लोग वाहनों की छतों तक पर सवार दिखे। शनिवार से शुरू हुए बिस्सू पर्व की खरीदारी के लिए सुबह से ही विकासनगर के बाजार में भी भीड़ लगी रही। जौनसार के गांवों से खरीदारी करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ ही त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर लौट रहे नौकरी पेशा लोगों को वाहनों का इंतजार करना पड़ा। वाहनों की कमी के कारण जमकर ओवरलोडिंग हुई। छोटे यूटीलिटी वाहन में सामान के साथ ही लोग छतों पर बैठकर पहाड़ी मार्गों के सफर को निकले। उधर, कालसी, साहिया, चकराता के बाजारों में भी दिन भर रौनक रही। लोगों ने त्योहार के लिए जमकर खरीदारी की। हालांकि इन कस्बों से भी अपने घरों को जाने वाले लोग वाहनों की छतों में ही सवार होकर गए। स्थानीय जवाहर सिंह चकित, मोहन लाल शर्मा, दीवान सिंह, टीकम सिंह, चैत राम जोशी, श्याम सिंह चौहान, बारू दत्त ने बताया कि त्यौहार के दौरान देहरादून और विकासनगर के जौनसार बावर के सभी प्रमुख मार्गों पर यात्री बसों का संचालन किया जाना चाहिए, जिससे ग्रामीण सकुशल अपने घरों को पहुंच सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।