Woman Accuses Husband of Dowry Harassment and Abandonment in Sahaspur दहेज के लिए पत्नी को घर से निकालने पर मुकदमा, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsWoman Accuses Husband of Dowry Harassment and Abandonment in Sahaspur

दहेज के लिए पत्नी को घर से निकालने पर मुकदमा

- पीड़िता का आरोप बेटी होने पर भी नहीं आया पति विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। थाना सहसपुर के अंतर्गत एक युवती ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरTue, 22 April 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
दहेज के लिए पत्नी को घर से निकालने पर मुकदमा

थाना सहसपुर के अंतर्गत एक युवती ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक उसकी एक बेटी हुई उसे भी पति देखने नहीं आया और उसे बेटी होने का ताना दिया जा रहा है। पुलिस ने तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि थाना क्षेत्र की युवती ने तहरीर दी है। बताया कि उसकी शादी गौरव निवासी श्यामपुर पोओ अंबीवाला प्रेमनगर से वर्ष 2023 में हुई थी। विवाह के बाद उसकी पुत्री हुई, जो उसके साथ रहती है। बताया कि विवाह में उनके परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया। कुछ दिन तक तो पति और ससुरालियों का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन इसके बाद वह उसके साथ गाली-गलौज कर दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल लाने के लिए दबाव बनाने लगे। मना करने पर वह उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते। बताया कि विवाह से पूर्व वह आंगनबाड़ी में कार्य करती थी, जिसे दबाव में उसने छोड़ दिया। बताया कि पति उस पर अनावश्यक शक भी करता है। साथ ही नशे का आदी है। गर्भवती होने पर वह उसे गर्भपात करवाना चाहता था। पहले वह यह सोचती रही कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन पति और ससुरालियों की प्रताड़ना बढ़ती गई। इसके बाद उन्होंने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।