2025 Kawasaki Ninja 400 Unveiled in New Colours, check all details नए अवतार में आई ये भौकाली बाइक, अब पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश! जानिए क्या है खास, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़2025 Kawasaki Ninja 400 Unveiled in New Colours, check all details

नए अवतार में आई ये भौकाली बाइक, अब पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश! जानिए क्या है खास

कावासाकी निंजा 400 (Ninja 400) को कंपनी ने 2025 के लिए नए कलर और नए ग्राफिक्स के साथ लॉन्च किया है। हालांकि, इसके इंजन या फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 May 2025 02:35 AM
share Share
Follow Us on
नए अवतार में आई ये भौकाली बाइक, अब पहले से भी ज्यादा स्टाइलिश! जानिए क्या है खास

अगर आप स्पोर्ट्स बाइक्स के दीवाने हैं, तो कावासाकी (Kawasaki) की मशहूर निंजा 400 (Ninja 400) का नाम आपने जरूर सुना होगा। अब इस दमदार बाइक को 2025 के लिए नए कलर और नए ग्राफिक्स के साथ जापान में लॉन्च किया गया है। हालांकि, इसके इंजन या फीचर्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नए लुक के साथ यह बाइक पहले से और भी ज्यादा आकर्षक दिख रही है। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

ये भी पढ़ें:कीमत कटौती ने इस कार को बनाया अब तक की सबसे स्मार्ट ऑटोमैटिक हैचबैक

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Kawasaki Ninja 300

Kawasaki Ninja 300

₹ 3.43 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
TVS Apache RR 310

TVS Apache RR 310

₹ 2.75 - 3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
BMW G 310 RR

BMW G 310 RR

₹ 3.05 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Benelli TNT 300

Benelli TNT 300

₹ 2.99 - 3.5 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Yamaha R3

Yamaha R3

₹ 3.6 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
KTM RC 390

KTM RC 390

₹ 3.21 - 3.23 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

क्या है नया?

2025 निंजा 400 (2025 Ninja 400) को दो नए कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें अब मेटालिक कार्बन ग्रे एक्स इबॉनी (Metallic Carbon Gray x Ebony) और लाइम ग्रीन एक्स इबॉनी (Lime Green x Ebony-KRT Edition) जैसे दो कलर ऑप्शन मिलते हैं। इन दोनों वैरिएंट्स में नई ग्राफिक्स भी दी गई हैं, जो बाइक को और स्पोर्टी लुक देती हैं। खास बात यह है कि ये बदलाव सिर्फ कॉस्मेटिक (सिर्फ लुक्स से जुड़े) हैं। यानी परफॉर्मेंस वैसी ही दमदार बनी हुई है, जैसे कि पहले थी।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में वही पावरफुल 399cc का पैरलल ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 44.5 bhp की पावर और 38Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

इसका वजन सिर्फ 168 किलो है और इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक है, जो इसे परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों के लिहाज से बेहतरीन बनाता है। इसमें फ्रंट टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें आगे और पीछे सिंगल डिस्क ब्रेक मिलती है। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

भारत में क्यों नहीं मिल रही निंजा 400?

कावासाकी (Kawasaki) ने कुछ समय पहले तक निंजा 400 (Ninja 400) को भारत में बेचा था, लेकिन यह CBU (Completely Built-Up) यूनिट के रूप में आती थी। यानी इसे पूरी तरह से बाहर से आयात किया जाता था। इसकी वजह से इसकी कीमत बहुत ज्यादा थी, जो आम ग्राहकों के लिए थोड़ी मुश्किल बन जाती थी। इसी कारण कावासाकी (Kawasaki) ने भारत में इसे निंजा 500 (Ninja 500) से रिप्लेस कर दिया और पुरानी निंजा 300 (Ninja 300) अब भी बाजार में मौजूद है, क्योंकि उसकी कीमत अपेक्षाकृत कम है।

ये भी पढ़ें:सबको है मारुति की इस इलेक्ट्रिक कार का इंतजार! 500 km से ज्यादा मिलेगा रेंज

क्यों पसंद है जापान में?

जापान के रूल्स के अनुसार 400cc तक की बाइक्स को बिगिनर कैटेगरी में माना जाता है। इसलिए, निंजा 400 (Ninja 400) वहां के नए राइडर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। वो चाहें रोजमर्रा की सवारी हो या ट्रैक राइडिंग, निंजा 400 हर रोल में फिट बैठती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।