बिहार में सिलेंडर ब्लास्ट से धधकी भीषण आग; 60 से ज्यादा घर स्वाहा, दर्जनों मवेशियों की मौत
पश्चिमी चंपारण के भितहा के बलुआड़वा राजबंशी टोला में एक के बाद एक सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लगी गई। जिसमें 60 से अधिक घर जल कर राख हो गए। आग बुझाने के दौरान कुछ ग्रामीणों का हाथ पैर भी झुलसने से जख्मी हुए है। दर्जनों मवेशियों के भी जलकर मरने की खबर है।

पश्चिमी चंपारण के भितहा थाना क्षेत्र के बलुआड़वा राजबंशी टोला में शनिवार की देर शाम आग लगने से 60 से अधिक घर जल कर राख हो गए। वही इस अग्निकांड में दर्जनों बकरियां सहित अन्य मवेशी का भी जलने की बात बताई जा रही है। वहीं आग बुझाने के दौरान कुछ ग्रामीणों का हाथ पैर भी झुलसने से जख्मी हुए है। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया जितेंद्र बैठा ने गैस सिलेंडर से आग लगने की बात बताई है। दोपहर में गांव के किसी घर में खाना बनाया जा रहा था, जहां गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। सिलेंडर के फटने से आग गांव में फैल गई। आग फैलने के बाद लगातार अन्य घरों में रखे गैस सिलेंडर भी फटने लगे। जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
मुखिया ने बताया कि इस अग्निकांड में 60 से अधिक घर जले है। वहीं दर्जनों बकरियों समेत दो पशुओं के जलने की सूचना है। वही इस अग्निकांड में लाखों की क्षति हुई है। कपड़ा अनाज समेत नगद रुपया भी जल कर राख हो गया। वहीं सरपंच पति रामाशंकर यादव ने बताया कि इस अग्निकांड में ग्रामीणों का बहुत नुकसान हुआ है। सब कुछ जल कर राख हो गया।
वहीं घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने में ग्रामीणों की सहयोग से पुलिस टीम लगी हुई है। सीओ मनोरंजन शुक्ला ने बताया कि घटना स्थल पर राजस्व कर्मचारी पहुंचे हुए है। बिहार और यूपी दोनों तरफ से दमकल की बड़ी गाड़ी भी मंगवाई गई। आग पर काबू पा लिया गया है। वही अग्निपीड़ित परिवार को तत्काल सहायता दी जाएगी।