भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
फोटो फोटो मेल पर : गजराजगंज में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।

आरा। संदेश विधानसभा क्षेत्र के गजराजगंज मंडल में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में और सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा गजराजगंज शिव मंदिर प्रांगण से निकलकर बाजार होती हुई काली माई के मंदिर के पास पहुंची और फिर वापस शिव मंदिर पहुंच संपन्न हुई। यात्रा में पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, कार्यक्रम के जिला संयोजक राम दिनेश यादव, मंडल प्रभारी, संतोष तिवारी, मनीष तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, श्रीभगवान सिंह, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र शाह, भिखारी सिंह, सुनील सिंह, रोहित पांडे, अभिजीत सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्रा, धर्मराज कुमार, धीरेंद्र सिंह, प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, अरविंद सिंह, कंचन सिंह, नित्यानंद सिंह, निशांत सिंह, रितेश दुबे, कन्हैया, प्रेम बाबा, सोनू सिंह, सुमित सिंह, अखिलेश सिंह, रवि रंजन सिंह, मुकेश पांडे, शुभ लायक शर्मा व कृष्ण शर्मा समेत कई थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।