अररिया: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो जख्मी
अररिया के भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला के पोठिया गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 20 May 2025 04:27 PM

अररिया। एक संवाददाता भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया कला के पोठिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिरसिया कला के पोठिया गांव निवासी जगदीश ऋषिदेव और झड़ी लाल ऋषिदेव बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।