Rajendra Gupta 39 s Legislative Council nomination rejoices in Farbisganj राजेन्द्र गुप्ता के विधान पार्षद मनोनयन पर फारबिसगंज में खुशी, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsRajendra Gupta 39 s Legislative Council nomination rejoices in Farbisganj

राजेन्द्र गुप्ता के विधान पार्षद मनोनयन पर फारबिसगंज में खुशी

फारबिसगंज । (नि. स.) स्थानीय निवासी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.राजेंद्र गुप्ता को...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 19 March 2021 04:40 AM
share Share
Follow Us on
राजेन्द्र गुप्ता के विधान पार्षद मनोनयन पर फारबिसगंज में खुशी

फारबिसगंज । (नि. स.)

स्थानीय निवासी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.राजेंद्र गुप्ता को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद में मनोनयन पर फारबिसगंज सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। मनोनयन के बाद से लगातार स्थानीय भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग पटना पहुंचकर प्रो गुप्ता को बधाई दे रहे है। स्थानीय भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी, भाजयुमो के प्रदेश कार्य सामिति सदस्य मनीष कुमार सिंह, प्रदीप कन्नौजिया, राहिल खान ,आयुष कुमार ,राजन तिवारी, शंभु साह, मनोज झा, दिलीप मेहता सहित बड़ी संख्या में नव मनोनीत विधान परिषद सदस्य प्रो गुप्ता को बधाई देते हुए इसके लिए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

इधर भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार ने विधान परिषद सदस्य के आवास पहूंच कर उन्हें बुके देकर स्वागत किया है। उन्होंने कहा की प्रो. गुप्ता के मनोनयन से फारबिसगंज सहित अन्य क्षेत्रों में विकास की गति को बल मिलेगा तथा निष्ठावान कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।