Tricolor Rally Celebrates Operation Sindoor Success in Beldaur खगड़िया: परेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTricolor Rally Celebrates Operation Sindoor Success in Beldaur

खगड़िया: परेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

बेलदौर में मंगलवार सुबह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान से शुरू हुई और पूरे बेलदौर बाजार का भ्रमण करते हुए हाई स्कूल चौक पर समाप्त हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 20 May 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
खगड़िया: परेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

बेलदौर, एक संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंगलवार की सुबह बेलदौर बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत गांधी इंटर हाईस्कूल के खेल मैदान से हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने बेलदौर दुर्गा स्थान होते हुए पूरे बेलदौर बाजार का भ्रमण किया। फिर थाना चौक के रास्ते हाई स्कूल चौक पर वापस लौट कर इसका समापन किया। इसकी अध्यक्षता भाजपा बेलदौर मंडल अध्यक्ष पप्पू साह ने की। तिरंगा यात्रा के दौरान हिन्दुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम के खूब नारे लगे। साथ ही आतंकवादी मुर्दाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।

इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह नगर पंचायत के चेयरपर्सन ममता कुमारी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद पासवान, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सदानंद सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष मुरारी सिंह सहित संतोष कुमार, गौतम कुमार, राकेश भगत, अशोक भगत आदि काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।