Veer Kunwar Singh Jayanti Celebrated in Aurangabad with Tribute Ceremony आजादी का बिगुल फूंकने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह को याद रखेंगी पीढ़ियां, पेज 4 लीड, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsVeer Kunwar Singh Jayanti Celebrated in Aurangabad with Tribute Ceremony

आजादी का बिगुल फूंकने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह को याद रखेंगी पीढ़ियां, पेज 4 लीड

औरंगाबाद में मनी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती, लोगों ने मूर्ति पर किया माल्यार्पण द सुशील कुमार सिंह सहित अन्य भाजपा नेता औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बुधवा

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 24 April 2025 12:19 AM
share Share
Follow Us on
आजादी का बिगुल फूंकने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह को याद रखेंगी पीढ़ियां, पेज 4 लीड

बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती बुधवार को औरंगाबाद में जन्म उत्सव कार्यक्रम के रूप में मनाई गई। औरंगाबाद जिला मुख्यालय के बाईपास स्थित वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वीर कुंवर सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया गया। औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, औरंगाबाद के एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, कार्यक्रम संयोजक सतीश कुमार सिंह सहित सभी लोगों ने मूर्ति व तस्वीर पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी। वह चाहते तो अंग्रेजों से मिल सकते थे लेकिन 80 साल की उम्र होने के बावजूद उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध छेड़ा। उनके पराक्रम की जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए। आज स्वतंत्र भारत में रह रहे लोग उनके योगदानों को याद कर रहे हैं। पूर्व सांसद ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। इस हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई। एमएलसी ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह सभी लोगों के आदर्श हैं। उन्होंने अपने पराक्रम से अंग्रेजों को हराया और कभी आत्मसमर्पण नहीं किया। कार्यक्रम संयोजक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह को प्रत्येक वर्ष यहां याद किया जाता है। उनकी मूर्ति की स्थापना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गई। सभी लोगों ने घटना की तीव्र निंदा की। इस अवसर पर जदयू के जिला प्रवक्ता अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, कौशल कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह, जदयू नेता दीपक सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, प्रो. डॉ विजय कुमार सिंह, शिक्षाविद् डॉ धनंजय शर्मा, राघवेंद्र प्रताप नारायण सिंह, नगर परिषद के अध्यक्ष उदय गुप्ता, उप मुख्य पार्षद मो. एहसान, देव नगर पंचायत के अध्यक्ष पिंटू साहिल, उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, सेवानिवृत हेडमास्टर शिवनारायण सिंह, प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, प्रो. शिवपूजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, पार्षद प्रतिनिधि अमित अखौरी, वार्ड पार्षद सुनील कुमार उर्फ छोटू चौधरी, वार्ड पार्षद अशोक सिंह, डॉ ऋतिक कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, भोला सिंह, मंटू शर्मा, विकास कुमार काली, वार्ड पार्षद सिकंदर हयात, अभिषेक कुमार उर्फ वासु, विकास कुमार सिंह, वार्ड पार्षद इल्ताफ कुरैशी, अतहर हुसैन उर्फ मंटू, मरगूब आलम, राहुल कुमार सिंह, नागेंद्र केसरी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।