एक साथ 16 जोड़े दांपत्य जीवन के बंधन में बंधे
नौतन में आरोही जन कल्याण संस्था द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह समारोह में 16 कन्याओं की शादी हिन्दू और मुस्लिम रिति रिवाज से कराई गई। समारोह में हिन्दू-मुस्लिम एकता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। पूर्व...

नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड के राम जानकी मठ के प्रांगण में आरोही जन कल्याण संस्था के बैनर तलें रविवार को 16 कन्याओं का सामुहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। 16 जोड़े दांपत्य जीवन के बंधन में बंधे।जहां हिन्दू मुस्लिम एकता का मिशाल देखने को मिला है। खुले मंच से पुष्प संग सम्राट,रिना संग दिलीप, सुनीता संग बाला, चंदा संग बलवंत सरिता संग प्रमोद, नंदनी संग पंकज, सरिता संग दीपक, झलपरी संग जिऊत, पलक संग अजीत, सोनामती संग विपूल,उषा संग रामप्रवेश,निशा संग मिथलेश, शुशमिता संग रवीन,मोनी संग संतोष, गीता संग राजन और रोजी संग नूरमोहम्मद जीवन के प्रणय सूत्र में बंधे एक दूजे के हों गए। पंडित जी के वेद मंत्रोउच्चारण से 15 जोड़े वर-वधू की शादी हिन्दू रिती रिवाज से कराईं गई, तो वहीं मुस्लिम रिति रिवाज से एक जोड़े को काजी ने कलमा पढ़ाया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह विधायक नारायण प्रसाद ने कहा एक मंच पर दो सामूहिक विवाह देख कर बहुत अच्छा लगा।जो एक का संदेश देता है। आरोही जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष मुन्नीलाल पासवान ने बताया कि सहयोगकर्ताओ के दान से अभी तक आरोही जन कल्याण संस्था के द्वारा विगत दस वर्षों में 132 असहाय, गरीब कन्याओं की शादी कराई जा चुकी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।