280 क्विंटल ढैचा बीज का किया जाएगा वितरण
बगहा में किसानों की रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने के लिए 280 क्विंटल ढैचा बीज का वितरण किया जाएगा। यह बीज 45 से 50 दिनों में तैयार होता है और कम लागत में अधिक उपज देता है। प्रधानमंत्री...

बगहा, नगर प्रतिनिधि। रासायनिक उर्वरकों के प्रति किसानों को निर्भरता कम हो इसको लेकर किसानों के बीच ढैचा बीच का वितरण किया जाएगा। बगहा अनुमंडल के सभी सातों प्रखंडों में 280 क्विंटल बीज का वितरण किया जाएगा। प्रखंड बगहा दो के प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि ढैचा रासायनिक उर्वरक का विकल्प है। उन्होंने बताया कि यह 45 से 50 दिनों में तैयार हो जाता है एवं रासायनिक उर्वरकों पर किसानों की निर्भरता कम हो जाती है। जिसे कम लागत में अधिक उपज होती है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों के बीच ढैचा बीज का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस क्रम में बगहा अनुमंडल के ठकरहा प्रखंड में 16 क्विंटल, भितहा प्रखंड में 24 क्विंटल, पिपरासी 24 क्विंटल, मधुबनी में 24 क्विंटल रामनगर में 48 क्विंटल बगहा एक में 64 क्विंटल एवं बगहा दो प्रखंड में 80 क्विंटल ढैचा बीच का वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बीज प्रखंड को प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद किसानों के बीज का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीज वितरण को लेकर कृषि कर्मियों को किसानों का चयन करने का निर्देश दिया गया है ताकि बीज उपलब्ध होने के साथ बीज वितरण का कार्य किया जा सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।