Empowering Tribal Communities PM Jan Man and DAA Jagua Campaigns Launch Awareness Drive धरती आबा अभियान का आयोजन 15 जून से, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsEmpowering Tribal Communities PM Jan Man and DAA Jagua Campaigns Launch Awareness Drive

धरती आबा अभियान का आयोजन 15 जून से

बांका। एक संवाददाता भारत सरकार जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने हेतु दो महत्त्वपूर्ण और

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाThu, 22 May 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
  धरती आबा अभियान का आयोजन 15 जून से

बांका। एक संवाददाता भारत सरकार जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने हेतु दो महत्त्वपूर्ण और समयबद्ध मिशनों - प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए जगूआ) - का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। इसी क्रम में जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 जून से 30 जून 2025 तक धरती आबा अभियान जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस विशेष अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर तक व्यक्तिगत सरकारी योजनाओं के लाभों की संतृप्ति सुनिश्चित करना और धरती आबा अभियान के बारे में व्यापक जन-जागरूकता फैलाना है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा बताया गया कि 15 जून से 30 जून 2025 तक "धरती आबा अभियान शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड , जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड , पीएम-किसान, जन धन खाता, बीमा योजनाएं , सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग), रोजगार और आजीविका , पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण) तथा महिला एवं बाल कल्याण जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि लाभ की सुगमता हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं । यह अभियान जिले में जनजातीय समुदायों के समावेशी विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगा। उप विकास आयुक्त, बांका द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री जन-मन योजना के अंतर्गत बौसी प्रखंड में विशेष सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया गया है। अब तक 21 परिवारों का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 15 जून से 20 जून तक सभी टोला-मोहल्लों में एक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।