Vat Savitri Vrat 2023 Celebrating the Long Life of Husbands with Faith and Devotion बांका : वट सावित्री व्रत को लेकर बाजारों में रही चहल-पहल, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsVat Savitri Vrat 2023 Celebrating the Long Life of Husbands with Faith and Devotion

बांका : वट सावित्री व्रत को लेकर बाजारों में रही चहल-पहल

धोरैया (बांका) में पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वट सावित्री व्रत 26 मई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर बाजारों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाएं पूजन सामग्री, श्रृंगार और कपड़े खरीद रही हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 26 May 2025 04:40 AM
share Share
Follow Us on
बांका : वट सावित्री व्रत को लेकर बाजारों में रही चहल-पहल

धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखा जाने वाला वट सावित्री व्रत इस बार सोमवार 26 मई को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल है। रविवार को बाजार खुलते ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल दिखी। प्रखंड मुख्यालय बाजार धोरैया सहित कुर्मा धनकुंड पटवा आदि छोटे-छोटे बाजारों में दुकानों पर रौनक रही। पूजन सामग्री, श्रृंगार, कपड़े, फल, मिठाई, हाथ पंखा, दौरी, गुड्डा-गुड़िया की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। खरीदारी कर रही महिलाओं ने कहा कि यह व्रत सुहागिनों के लिए बहुत खास होता है।

नवविवाहित महिलाएं भी इस व्रत को पूरी श्रद्धा से करती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं। नए वस्त्र पहनती हैं। खुद से पकवान बनाती हैं। वट वृक्ष के नीचे बैठकर फल, फूल और नए वेद से पूजा करती हैं। कथा सुनती हैं। फिर वृक्ष की परिक्रमा कर पति की पूजा करती हैं। इस दौरान सदा सुहागन रहने की मन्नत मांगती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।